Headlines

पहले चरण में सभी दलों ने करोड़पतियों को मैदान में उतारा, दो निरक्षर भी, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 7 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की मजबूत आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में अधिकांश प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस बीजेपी और बीएसपी ने जिन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश की 8 सीटों पर नामांतरण करने वाले 96 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है।

इनमें भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस और बीएसपी के सभी सीटों पर करोड़पति को उम्मीदवार बनाया गया है । पहले चरण में 11 अप्रैल को मुजफ्फरनगर बिजनौर मेरठ बागपत गाजियाबाद गौतम बुध नगर और सहारनपुर सीटों पर मतदान होना है

एडीआर के प्रमुख संजय सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों की संपत्ति के बारे में यदि गौर करें तो 96 में से 39 उम्मीदवारों की संपत्ति ₹10000000 या उससे ज्यादा है।। इसमें सबसे ज्यादा दो अरब 49 करो 9628000 ₹21 की संपत्ति बिजनौर में बीएसपी प्रत्याशी मलूक नागर की है। उन पर सबसे ज्यादा 20 करोड़ 48 लाख 20, 865 की देनदारी भी है।।

दिलचस्प बात यह भी है कि पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 39 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 8 वीं और 12वीं के बीच बताई है वहीं 45 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे ज्यादा घोषित की है । 2 उम्मीदवारों ने अपने शैक्षिक योग्यता निरक्षर और 4 में शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *