दिल्ली। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल आ गया है. बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि बाबर की कप्तानी में ही पाकिस्तान टीम इस बार भारत की मेजबानी वाले वर्ल्ड कप में उतरी थी. पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी.
इटावा के पास सराय भूपत के पास हमसफ़र एक्सप्रेस की बोगी S1 में लगी आग,अन्य बोगी भी आई चपेट में।।आग पर काबू करने में प्रशासन जुटा ट्रेन दिल्ली से दरभंगा जा रही थी।
*सराय भूपत स्टेशन पर दरभंगा एक्सप्रेस की बोगी एस 1 की बोगी में लगी आग सवारियों ने ट्रेन के डिब्बे से कूदकर बचाई अपनी जान*
*बिहार से मुजफ्फरपुर जा रहे कुंदन ने बताया जैसे ही सराय भूपत स्टेशन पर ट्रेन धीमी हुई तुरंत ट्रेन के पंखे बंद हो गए और ट्रेन की लाइट भी चली गई थोड़ी देर में ही चीख पुकार मच गई तेज तेज आवाजे आने लगी आग आग लग गई और भगदड़ मच गई ।*
*ट्रेन की बोगी एस 1पूरी तरह से जलकर खाक हो गई ।*
क्षेत्रीय लोगों का कहना है की ट्रेन में आग लगभग 5 बजे करीब लग गई थी ।चारों तरफ भगदड़ मची हुई थी।लेकिन शासन प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली।
*हादसा होने के 1घंटे बाद प्रशासन से दमकल की गाड़ीआग बुझाने बाली गाड़ी आई, तब तक आग एस 1 2 3 तीन बोगियों में आग पूरी तरह से लग गई ।*
प्रशासन आग पर काबू पाने में लगा हुआ है
