नई दिल्ली 15 जुलाई । जम्मू कश्मीर में बीजेपी पीडीपी गठबंधन की सरकार धराशाई होने के बाद राज्य में नई सरकार को लेकर चल रही कयासों के बीच पीडीपी के बागी विधायक में ऐसे संकेत दिए है जिससे राज्य में एक बार फिर से सरकार बनने की इंतजाम नजर आने लगे हैं। शायद यही कारण है कि पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने बीते दिनों धमकी भरा बयान दिया था।
आपको बता दें कि महबूबा मुफ्ती ने बिट्टू ने कहा था कि यदि दिल्ली से उनकी पार्टी तोड़ने की कोशिश की गई तो सलाउद्दीन जैसे दूसरे लोग पैदा होंगे। दरअसल महबूबा मुफ्ती को बात का डर है कि उनकी पार्टी के कई सारे विधायक टूट कर बीजेपी का साथ दे सकते हैं। महबूबा के डर को पीडीपी विधायक अब्दुल मजीद के एक बयान से बल मिलता है कि वह बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकते हैं।
विधायक मजीद ने कहा है कि पीडीपी के अधिकांश विधायक पार्टी से नाराज हैं और करीब 18 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि पीडीपी के संस्थापक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं तो हम क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि bjp के और हमारे विधायक मिलकर 43 की संख्या हो जाती है बहुमत के लिए 44 विधायकों का जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पीडीपी के 28 में से 18 विधायक बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयार है। ऐसे में बहुत संभव है कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर में BJP के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बने।
