पी0एम0स्वनिधि के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद झाॅंसी में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय सभागार किया गया रिपोर्ट: अनिल मौर्य

आज दिनांक 01 जून 2023 को माननीय प्रधान मंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पी0एम0स्वनिधि के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद झाॅंसी में जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय सभागार झाॅंसी में आयोजित किया गया जिसमेे मुख्य अतिथि माननीय बेबी रानी मौर्य, कैविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व माननीय रवि शर्मा सदर विधायक झांसी, माननीय पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी, एम0एल0सी0 श्रीमति रमा निरंजन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद झाॅंसी में अधिकतम डिजिटल लेन -देन एवं अधिकतम कैश बैक प्राप्त करने वाले 10 स्ट्रीट वेंडर्स, भारत सकरार द्वारा उपलब्ध कराये गये 10 परिचय बोर्ड , प्रथम ऋण के 05 लाभार्थी , द्वितीय ऋण के 05 लाभार्थी तथा तृतीय ऋण के 03 लाभार्थी को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया तथा योजना को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 07 स्वनिधि मित्रो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी कला प्रतियोगिता एवं रंगोली कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय,एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगी को पुरस्कृति किया गया। महोत्सव में नुक्कड नाटक, का आयोजन स्किल्ड इंंिडया सोसाइटी द्वारा कराया गया तथा नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति वेन्डर्स, स्वयं सहायता समूह एवं शैक्षिक संस्थानों के बच्चो द्वारा आयोजित किये गये। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य कैम्प, खाद्य एवं रसद विभाग का कैम्प, बैंकर्स के स्टाल, डी0पी0ए0 कैम्प लगाये गये। इस अवसर पर आदरणीय जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुूमार ,नगर मजिस्ट्रट, अपर नगर आयुक्त परियोजना अधिकारी श्री राजीव कुमार , सहायक परियोजना अधिकारी श्री भोला सिंह, शहर मिशन प्रबन्धक श्री राजकुमार, मोहम्मद हारिश, सी0एल0टी0सी0 आशीष, सामुदायिक आयोजक मनीष कुमार, पीयूष कुमार सिंह, एवं समस्त डूडा परिवार तथा डूडा की आर0ओ0 संस्था एस0आई0आर0 के प्रोग्राम मैनेजर श्री इन्द्रसेन वर्मा, वालिंटियर श्रीमति अनीता चैरसिया एव संस्था की सी0आर0पी0 व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शैक्षिक संस्था रामा इम्फोटेक एवं श्री वैष्णो एजुकेशनल सोसायटी के प्रशिक्षणार्थी व समस्त मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अतुल जैन ने किया।

परियोजना अधिकारी
डूडा- झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *