दिल्ली। इत्तेफाक से कभी कभार तो पुलिस मौके पर पहुंचती है और जब कभी सही समय पर पहुंच जाती है तो तमाशा देखती है.
खुद देखिए कैसे लाठीबाजी जारी है, लोगों में पुलिस प्रशासन का तनिक भी डर नहीं है. मामला हरदोई का है, जहां जमीनी विवाद में पुलिस के सामने ही मारपीट जारी है
नोएडा में रईसजादो का हुड़दंग लगातर जारी
हुड़दंगबाजो में नही है पुलिस का डर चलती स्कोर्पियो की छत पर पटाखे रख कर रईसजादों ने की आतिशबाजी
ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर पटाखे रखकर जमकर की गई आतिशबाजी
*शिवम दुबे ने कल के मैच की बेहतरीन परफार्मेंस के लिए सबसे पहले परिवार माता पिता, पत्नी बच्चे और दोस्तों के साथ फैन्स को शुक्रिया बोला*
भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में शिवम दुबे ने कमाल कर दिया. शिवम दुबे की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को 15 गेंद शेष रहते 6 विकेट से धूल चटा दी. शिवम दुबे भारत की जीत के हीरो रहे. शिवम ने पहले गेंदबाजी में 2 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट चटकाया और फिर 40 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद लौटे. उनके इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. मैच के बाद शिवम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुंकार भरी.
अफगानिस्तान को हराने के बाद शिवम दुबे ने कहा, “मुझे पता है कि मैं टी20 क्रिकेट में किस तरह बल्लेबाजी करता हूं. मैं जानता हूं है कि मैं बड़े बड़े छक्के मार सकता हूं, इसलिए मैं किसी भी समय रन बना सकता हूं. गेंदबाजी की बात करूं तो आज मुझे मौका मिला और मैंने वही किया जिसकी मुझे जरूरत थी.”
