पुलिस वाहन पर फायरिंग, कुख्यात विनय त्यागी को लगी तीन गोलियां

लक्सर | रुड़की कारागार से कोर्ट में पेशी पर ले जा रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश विनय त्यागी पर बुधवार दोपहर हमलावरों ने फ्लाईओवर पर अंधाधुंध फायरिंग की| त्यागी को निशाना बनाने के लिए पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई | इसमें तीन गोलियां विनय को लगी|वाहन मैं मौजूद दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं| विनय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है |
रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी बदमाश विनय की धोखाधड़ी के मामले में लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी थी | उसे लेकर आ रहे वाहन मैं चालक सहित 6 पुलिसकर्मी भी थे | जब वे फ्लाईओवर पर बीच में पहुंचे, तो जम के कारण उन्हें वाहन रोकना पड़ा| तभी पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली बरसानी शुरू कर दी|
गोलियां लगने से विनय वाहन में ही गिर गया| इस अफरा तफरी में दो पुलिस कर्मियों को भी चोटे आई | कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *