Headlines

पुश्तैनी किराने की दुकान पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, बोले -बेटे के लिए टिकट की डिमांड नहीं की, रिपोर्ट संदीप

इंदौर 6 नवंबर मध्य प्रदेश में चुनावी नामांकन के बीच भाजपा की इंदौर की सभी 9 सीटों के लिए नाम पर फंसा पेच अभी तक समझ नहीं सका है भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे के लिए टिकट के बारे में कहा कि मैंने अपने बेटे के लिए टिकट नहीं मांगा और ना ही पार्टी के सामने ऐसी कोई डिमांड रखी है।

उन्होंने कहा कि जो योग उम्मीदवार हो उसे टिकट मिले । पार्टी अपने सर्वे के आधार पर बेटे आकाश को मैदान में उतार सकती है। आपको बता दें कि इंदौर की 9 सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय और सुमित्रा महाजन के बीच टिकट की मांग को लेकर फंसी मामले में भाजपा को अभी भी मुसीबत में डाल रखा है।

दीपावली के मौके पर कैलाश विजयवर्गीय मंगलवार को नंदा नगर स्थित अपनी पुश्तैनी किराना की दुकान पर पहुंचे उन्होंने काउंटर को संभाला और करीब 2 घंटे तक दुकान पर रहे आपको बता दें कि उनकी दुकान इंदौर में काका जी के नाम से मशहूर है इस दुकान को कैलाश की मां अयोध्या भाई ने शुरू किया था इंदौर की 9 सीटों पर मामला उलझा होने के कारण इन दिनों राजनीतिक गलियारे में कैलाश विजयवर्गीय और सुमित्रा महाजन को लेकर चर्चा हो रही है।

अब भाजपा के सामने मुसीबत यह है कि वह ताऊ और भाई के बीच सीट की डिमांड को कैसे पूरा करती है और किस तरह से प्रत्याशियों को अंतिम रूप दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *