पूरे देश की निगाहें घोसी उपचुनाव परिणाम पर टिकी थी: अरविंद वशिष्ठ रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी: समाजवादी पार्टी की घोसी सीट पर ऐतिहासिक विजय होने पर हर्ष जताया उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश की निगाहें घोसी के उप चुनाव पर टिकी थी आज सुधाकर सिंह जी ने उपचुनाव में भारी बहुमत से विजय होकर यह सिद्ध कर दिया है की जनता का विश्वास अब भाजपा से उठ चुका है और देश समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश जी के नेतृत्व पर विश्वास कर रहा है जनता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को आईना दिखाया है और यह सिद्ध कर दिया है की अब प्रदेश दमनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट है! घोसी
का चुनाव इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलियांज के लोकसभा चुनाव में मील का पत्थर साबित होने का काम करेगा यह एक शुभ संकेत है कि भाजपा के कुशासन से अब जनता को मुक्ति मिलने वाली है!
उक्त अवसर पर ,जितेंद्र भदोरिया, निखिल पाठक, शिवम नायक ,सैयद अली, अयान अली हाशमी, अभिषेक कनौजिया, अभिषेक दिक्षित, मनीष कश्यप ,सिद्धार्थ गौतम मनीषा पांडे , शादाब खान आदि उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *