पूर्वा फाल्गुनी व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मानेगा धनतेरस

झाँसी |शनिवार को धनतेरस पर के साथ ही दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया होगा | त्योहार पर लोग परंपरा का निर्वहन करते हुए नई वस्तु की खरीदारी करेंगे| शुभ मुहूर्त में भगवान धनवंतरी की पूजा होगी| दीपोत्सव को लेकर महानगर के सभी बाजार आकर्षक ढंग से सज गए हैं |
मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन सहित अन्य नई वस्तुओं की खरीदारी करने से पूरे साल समृद्धि बनी रहती है | आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, शनिवार को धनतेरस पर पर्व पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 3:42 बजे तक, इसके पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा | ब्रह्म योग रहेगा | चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा| जो सभी राशि के जातकों के भाग में वृद्धि करेगा| धनतेरस पर भगवान धनवंतरी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:03 से रात्रि 8:35 बजे तक है| धनतेरस पर दीपदान करें तथा कुबेर जी, शंख की पूजा कब विशेष महत्व है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *