New Delhi.पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बसपा सांसद दानिश अली से मुलाकात की.
राहुल गांधी अचानक बीएसपी सांसद दानिश अली के घर पहुंच गए.
राहुल के साथ उनकी पार्टी के कुछ नेता भी मौजूद थे. दानिश अली को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने लोकसभा में गालियां दीं और उन पर अपमानजनक कॉमेंट्स किए थे.
राहुल गांधी ने इसी सिलसिले में दानिश अली से मुलाकात की.
New Delhi…
NCP सांसद सुप्रिया सुले और TMC सांसद अपरूपा पोद्दार ने बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ असंसदीय टिप्पणी को लेकर लोकसभा भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू करने के लिए लोकसभा महासचिव को पत्र लिखा.
डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव शुरू करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा.
New Delhi…
लोकसभा में कांग्रेस दल एवं विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की…
