पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रधेय चौधरी अजीत सिंह की जयंती राष्ट्रीय लोक दल झांसी जिला कार्यालय पर मनाई गयी।
आज राष्ट्रीय लोक दल झांसी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्रधेय चौधरी अजीत सिंह की जयंती मनाई गयी। मुख्य अतिथि के रूप में बुंदेलखंड प्रवक्ता एवम महासचिव अनिल मौर्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी मुहम्मद सिकन्दर ने चौधरी साहब को याद करते हुए विचार रखे कि चौधरी अजित सिंह एक प्रमुख भारतीय राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। उनका जन्म 12 फरवरी 1939 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र थे ।चौधरी अजित सिंह ने अपनी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर से प्राप्त की। वे एक कंप्यूटर इंजीनियर थे और उन्होंने आईबीएम में काम किया था। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव ने चौधरी साहब के राजनीतिक सफर को याद करते हुए संबोधित किया कि वे 1986 में राज्यसभा के सदस्य बने और 1989 में वीपी सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। वे 2001 से 2003 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री और 2011 में यूपीए सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव ने जयंती कार्यक्रम के समापन पर कहा कि चौधरी अजित सिंह को किसानों के हितों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जैसे कि चीनी मिलों की स्थापना और किसानों के लिए ऋण की व्यवस्था की। 6 मई 2021 को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनका निधन हो गया था।इस अवसर पर गोपाल आनन्द, राजू बिहारी, जागेश्वर राय, रूपेश कुशवाहा, सनी कुशवाहा, बंटी ठाकुर, सचेन्द्र सिंह सोनू, मयंक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
