पूर्व पार्षद ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम को शीघ्र लागू किया जाए

पूर्व पार्षद ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम को शीघ्र लागू किया जाए

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारी सेवा निगम की स्थापना कर प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों पर हो रहे उत्पीड़न, शोषण एवं अन्याय जैसी गंभीर समस्याओं को समाप्त करने हेतु जो ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इसके लिए झांसी नगर निगम, जल संस्थान, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम तथा अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों की ओर से मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट द्वारा दिनांक 02/09/2025 को आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के गठन की घोषणा की गई थी। इसमें यह भी सुनिश्चित किया गया है कि—

किसी कर्मचारी की सेवा बिना उचित कारण एवं साक्ष्यों के समाप्त नहीं की जाएगी।

प्रत्येक माह की 01 से 05 तारीख तक वेतन सीधे सरकार द्वारा कर्मचारियों के खाते में भेजा जाएगा।

ई.पी.एफ., ई.एस.आई. तथा ₹40 लाख तक का बीमा का लाभ दिया जाएगा।

न्यूनतम वेतन ₹16,000 प्रति माह से कम नहीं होगा।

सेवा प्रदाता एजेंसियों का चयन GeM पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

इन घोषणाओं से प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों में एक नई आशा और उत्साह की लहर दौड़ी थी। किंतु यह बताया गया था कि इसका लाभ जुलाई 2025 अथवा अक्तूबर 2025 से लागू होगा, परंतु अब वर्ष 2025 का अंतिम माह भी आने को है और इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
नगर निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग, जल निगम तथा स्वास्थ्य विभागों में कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारी आज भी मात्र ₹8,000–₹10,000 मासिक वेतन पर 10–12 घंटे कार्य करने को विवश हैं। यदि वे अपने उच्च अधिकारियों की अनुचित बातों का विरोध करें तो सेवा प्रदाता कंपनी उन्हें नौकरी से निकाल देती है। ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा बनाई गई यह नई व्यवस्था इन कर्मचारियों के लिए जीवनदान समान सिद्ध होगी।

उन्होंने जल्द उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) को वर्ष 2025 के अंत तक प्रदेशभर में पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि वर्ष 2026 के प्रथम माह से ही कर्मचारियों के चेहरों पर खुशियों की मुस्कान लौट सके
किशोरी प्रसाद रायकवार
पूर्व पार्षद,
जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी,
झांसी महानगर
(कर्मचारी सहयोगी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *