पूर्व भाजपा विधायक के एकलौते बेटे की निर्माणाधीन लिफ्ट में गिरने से हुई मृत्यु

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के जफराबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के इकलौते बेटे 31वर्षीय डॉक्टर हर्षित सिंह की रविवार देर रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हुई। हर्षित की डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी मौत हो गई। हर्षित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव के रहने वाले हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज है। कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात लगभग पौने नौ बजे हरेंद्र सिंह के बेटे हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट को देखने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट में गिर गए।मौके पर कोई नहीं था। ऐसे में हर्षित लगभग आधे घंटे तक तड़पते रहे। जब लोगों की उनपर नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। इसके बाद हर्षित को फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *