झाँसी | सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान के बाद गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण यादव की तलाश में सोमवार को पुलिस ने एक साथ आधा दर्जन से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दी | सभी जगह पर घरों में ताले बंद मिले | पूर्व विधायक के रिश्तेदार की ताला बंद कर लापता हो गए| पुलिस ने उनके करीबियों से काफी देर तक पूछताछ की, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया|
रविवार को सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का एक बयान जमकर वायरल हुआ था, जिसमें अखिलेश एक पुलिस अफसर पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनको जिम्मेदार ठहरा रहे थे | इस बयान ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी | रविवार को पूरे दिन इस बयान को लेकर हलचल रही| इसके बाद सोमवार सुबह ही नवाबाद, सीपरी बाजार, सदर बाजार,मोठ समेत कई थानों से पुलिस बल पूर्व विधायक के संभावित ठिकानों पर जा पहुंचा |
सबसे पहले पुलिस टीम मून सिटी स्थित उनके आवास पर पहुंची| यहां परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला| उनके आवास में ताला बंद था | पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, यहां से पुलिस सीता होटल के पीछे रहने वाले पूर्व विधायक के भाई बबलू अन्ना के घर पहुंची| यहां भी घर में ताला बंद था | परिवार का कोई सदस्य नहीं था| सिर्फ केयरटेकर मिला | पुलिस ने उससे पूछताछ की लेकिन, वह कुछ नहीं बता सका |
सीपरी बाजार लाहरगिर्द स्थित फार्म हाउस पर भी छापा मारा | यहां भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया|मोठ के बुढ़वाली समेत कई अन्य स्थान पर पुलिस ने दबीस दी |
एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि पूर्व विधायक की तलाश की जा रही है| उनके अन्य संभावित ठिकानों पर भी उनको तलाशा जा रहा है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पूर्व विधायक दीपनारायण की तलाश में आधा दर्जन ठिकानों पर दी दबिश
