झाँसी | गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उनकी तीन जगह पर स्थित 20. 26 करोड़ की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली| कुर्क हुई अचल संपत्ति में पूर्व विधायक की पत्नी मीरा यादव, पुत्र दीपंकर, भाई आनंद यादव, बहु संध्या देवी भी से खाता धारक हैं | 1 चार पहिया वाहन भी कर्क हुआ |
शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे का सिटी लक्ष्मीकांत गौतम एवं तहसीलदार की अगुवाई में पुलिस एवं राजस्व की साँझा टीम कार्रवाई करने पहुंची | पुलिस टीम सबसे पहले पूर्व विधायक के करगुवा स्थित आवासीय प्लॉट पहुंची | इस प्लॉट में पूर्व विधायक दीप नारायण यादव समेत उनके पुत्र एवं एसआर रेजिडेंसी प्राइवेट लिमिटेड का निर्देश दीपांकर यादव, भाई आनंद कुमार एवं बहु संध्या देवी से खाता धारक हैं |
पहले पुलिस ने डुगडुगी पिटवाई | नया थाना प्रभारी जेपी पाल ने जमीन के कुछ किए जाने का माइक से ऐलान किया| कुर्क संपत्ति के बाहर सरकारी बोर्ड भी लगा दिया गया| बताते हैं पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह की योजना यहां आवासीय कॉलोनी विकसित करने की थी, लेकिन सत्ता की ताकत ना होने से यह काम आगे नहीं बढ़ सका |
इसके बाद पुलिस भगवंतपुर स्थित मून सिटी पहुंची | यह जमीन पूर्व विधायक दीप नारायण एवं उनकी पत्नी मीरा देवी के सहखाते में है | इसी तरह बनगुआ में भी जमीन कुर्क की गई | इस जमीन मैं उनका भाई आनंद से खाता धारक है |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
पूर्व विधायक दीप नारायण यादव की 20.26 करोड़ की संपत्ति कुर्क
