देहरादून 18 मई । उत्तराखंड के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केदारनाथ धाम में बाबा केदार के दर्शन के उपरांत पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां साधना की। वह साधना में इतने लीन हो गए कि बाबा की साय कालीन आरती में शामिल होने के लिए ध्यान गुफा से बाहर नहीं निकले। बताया जा रहा है कि मोदी रात बात ध्यान गुफा में ही साधना करेंगे
इससे पहले शनिवार को प्रात: 9-43 बजे प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचा। यहां उत्तराखंड के मुख्य सचिव सहित अन्य आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीपैड से प्रधानमंत्री पांच सौ मीटर पैदल चलकर मंदिर में पहुंचे।
