प्रवीण तोगड़िया का नारा -अबकी बार हिंदुओं की सरकार, नई पार्टी बनाई, रिपोर्ट रिंकू

लखनऊ 23 अक्टूबर बीजेपी से बगावत कर अलग हुए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया ने आज अयोध्या में अपनी नई पार्टी का ऐलान किया उन्होंने समर्थकों के साथ नारा दिया कि अबकी बार हिंदुओं की सरकार तोगड़िया ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला किया।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर हर हिंदू को भोजन शिक्षा और रोजगार दिया जाएगा तोगड़िया ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने समृद्ध भारत समृद्ध हिंदू का नारा दिया था लेकिन सत्ता में बैठे हिंदू हितों की बात करने वाले यह सब भूल गए। मस्जिदों में जाते हैं । हम राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर जागरूकता फैल आएंगे और केंद्र में हिंदू की सरकार का नारा लेकर सरकार बनाने का काम करेंगे ।
तोगड़िया ने मुसलमानों की जनसंख्या पर भी नियंत्रण करने की बात कही।

आज प्रवीण तोगड़िया के समर्थकों और पुलिस के बीच अयोध्या में राम कोर्ट की परिक्रमा के समय भिड़ंत हो गई पुलिस को भीड़ को नियंत्रण करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता परिक्रमा का मार्ग बदले जाने पर उत्तेजित हो गए और पुलिस से जा भिड़े। ऐसी में कुछ समय के लिए वहां पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम और मोदी सरकार विरोधी नारे लगाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *