अयोध्या- प्राण प्रतिष्ठा के मेहमानों को मिलेगा अदभुत प्रसाद, जन्मभूमि की मिट्टी, सरयू जल, 100 ग्राम का लड्डू*
अयोध्या में दस करोड़ से बनेगी टेंट सिटी, देश-विदेश से आ रहे लोगों की होगी व्यवस्था, पांच हजार कलाकारों के ठहरने की होगी व्यवस्था, सुविधाओं से लैस होंगे अयोध्या के रेलवे स्टेशन, अयोध्या में ही तैयार किये जा रहे प्रसाद के पैकेट, अतिथियों के भव्य अभिनंदन की तैयारी कर रहा ट्रस्ट.
अयोध्या- रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी लगातार जारी ,मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जारी किये दिया निर्देश*
पूरी अयोध्या की अभेद सुरक्षा के इंतजाम किए गये हैं, 20 से 22 जनवरी के बीच अयोध्या जाने को लेकर निर्देश, ट्रस्ट द्वारा आमंत्रित लोगों की व्यवस्था करें- मुख्य सचिव, इसके लिए सड़क,रेल मार्ग पर आवश्यक इंतजाम किया जाएं, हर व्यक्ति की शिनाख्त करने की व्यवस्था भी लागू होगी, शहर के 10,715 स्थानों पर कैमरों की मदद ली जाएगी, समारोह स्थल की पुख्ता सुरक्षा के लिए दिये गए निर्देश, एंटी ड्रोन सिस्टम,UPSSF की तैनाती के निर्देश भी दिए गये, 1500 पब्लिक सीसीटीवी को ITMS से जोड़कर निगरानी करें, 20 जनवरी तक 2 क्रूज बोट्स के संचालन की व्यवस्था करें, समारोह के बाद उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा होगी, 27 जनवरी से 15 फरवरी तक आरपीएफ तैनाती के निर्देश दिए, अयोध्या में मादक पदार्थों के सेवन पर रोक की निगरानी होगी, शहर में मौजूद प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का वेरिफिकेशन कराएं.
. 🔸 *जय श्री राम*
*गुरुवार, 11 जनवरी 2024 के मुख्य समाचार*
🔸महाराष्ट्र में शिंदे समेत 16 की विधायकी बरकरार:स्पीकर ने कहा- उनका गुट असली शिवसेना; उद्धव बोले- यह SC का अपमान, कोर्ट खुद संज्ञान ले
🔸सोनिया-खड़गे राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाएंगे:इसे भाजपा-RSS का पॉलिटिकल इवेंट बताया; अनुराग ने कहा- चुनाव में जनता कांग्रेस का बॉयकॉट करेगी
🔸केरल में प्रोफेसर का हाथ काटने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:13 साल से फरार था, NIA ने गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा था
🔸लाल सागर में हूतियों का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-ब्रिटेन ने 21 ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया
🔸गुजरात में 5 साल में 2 लाख करोड़ का निवेश करेंगे : गुजरात वाइब्रेंट समिट में बोले गौतम अदाणी
🔸भारत और यूएई के बीच ग्रिड कनेक्टिविटी की संभावना तलाशने के लिए करार, वाइब्रेंट गुजरात समिट में कुल चार समझौते हुए हस्ताक्षरित
🔸’भारत जल्द ही टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल होगा, ये मोदी की गारंटी है’, वाइब्रेंट समिट में बोले पीएम मोदी
🔸मणिपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा को मिली सशर्त अनुमति, कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
🔸जम्मू-कश्मीर में लोकसभा से पहले होंगे स्थानीय चुनाव? चुनाव आयोग ने दी ये जानकारी
🔸’सिर नहीं ढका और मस्जिद तक गईं’; स्मृति के मदीना जाने पर पाक को मिर्ची
🔸फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, मनी लांड्रिंग मामले में आज होगी पूछताछ
🔸महिला CEO ने बेटे का मर्डर प्लान किया था:पुलिस बोली- होटल में कफ सिरप की हैवी डोज दी, होटल स्टॉफ से मंगवाई थी दवाई
🔸मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी और बम धमाके; चार लोग भी लापता
🔸दरिंदगी पर उतरी इजरायली सेना, पहले गोली से उड़ाया फिर शव पर चढ़ाई कार
🔸216 गाड़ियां, 5 किमी लंबा काफिला… राम मंदिर के उद्घाटन से गदगद अमेरिकी हिंदुओं ने ह्यूस्टन में निकाली रैली
🔸राजस्थान में 40 आईएएस अफसरों का तबादला, 16 आईएएस को अतिरिक्त कार्यभार
🔸जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए तेल के 2100 पीपे, CM भजन लाल ने शोभायात्रा को किया रवाना
🔹दिनेश कार्तिक भारत दौरे के लिए इंग्लिश लॉयंस टीम के बने सलाहकार, 9 दिन का कार्यकाल
🔹लोकसभा चुनाव के कारण भारत से बाहर हो सकता है IPL 2024? सामने आया बड़ा अपडेट
