Headlines

प्राण प्रतिष्ठा में प्रदेश भर के डॉक्टर,फार्मासिस्टों की लगी ड्यूटी

लखनऊ: प्राण प्रतिष्ठा में प्रदेश भर के डॉक्टर,फार्मासिस्टों की लगी ड्यूटी। अयोध्या में चिकित्सकों की कमी देखते हुए लिया गया फैसलॉ

प्रदेश के सात जिलों से 75 फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई।।कई जिलों से 100 से अधिक चिकित्सकों की सूची तैयार हो रही

समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिये थे निर्देश। कुंभ की तर्ज पर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। फार्मासिस्टों को 15 जनवरी तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है.

*झुंझनू (राजस्थान) के BSF जवान मांगीलाल की गोली लगने से 30–31 दिसंबर को मौत हो गई। वो फिरोजपुर (पंजाब) में पोस्टेड थे। अब उनका एक सुसाइड नोट मिला है, जो अमित शाह के नाम लिखा है–*

“मैं जैसे तैसे छुट्टी तो चला गया, परंतु जो हालातों में इन दोनों ने छुट्टी भेजा है, मैं ही जानता हूं। पूरे छुट्टी पर इन दोनों के अपशब्द मेरे कानों में गूंजते रहे। घर–परिवार से मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं आत्महत्या सिर्फ इन दोनों अधिकारियों (तरुण वर्मा LIC, मिथलेश कुमार DC) की वजह से कर रहा हूं। मैं रो रोकर थक जाता हूं, पर ये छुट्टी देते नहीं”

लोकसभा में पेश एक रिपोर्ट के अनुसार – पिछले 5 साल में सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स के 658 जवानों ने आत्महत्या की और 47000 जवान VRS ले चुके हैं। ये रिपोर्ट फोर्स के अंदरूनी हालातों को बयां करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *