प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो लता मंगेशकर चौक से है, जहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर यूपी पुलिस डायल 112 का निगरानी केंद्र लता मंगेशकर चौक पर बनाया गया।

नोएडा, उत्तर प्रदेश: पुलिस और बदमाशों के बीच हुए मुठभेड़ पर ADCP मनीष मिश्रा ने कहा, “आज सुबह लगभग 5:00 बजे थाना सेक्टर 49 की पुलिस की 2 अपराधियों अनुज और नितिन के साथ मुठभेड़ हुई। अनुज और नितिन ने कल मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को चाकू मारा गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था।

आज पुलिस इनको आला कत्ल की बरामदगी के लिए लेकर के जा रही थी। जहां आला कत्ल की बरामदगी के बाद अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया। जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्त घायल हुए। दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है, वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *