प्रान्तीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजपत्रित संघ का चुनाव हुआ संपन्न

*प्रान्तीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजपत्रित संघ का चुनाव हुआ संपन्न*

*जनपदीय द्विवार्षिक कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने श्री अशोक एवं महामंत्री बने मनोज कुमार*

*झांसी दिनांक 18 मई।

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत राजपत्रित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों के संघ की जनपदस्तरीय द्विवार्षिक कार्यकारिणी का चुनाव कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी के सभागार में रविवार को संपन्न हुआ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय द्वारा प्रान्तीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजपत्रित संघ हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविशंकर को नियुक्त किया गया था, जिनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ।
कार्यकारिणी के चुनाव में श्री अशोक ने अध्यक्ष पद एवं श्री मनोज कुमार ने महामंत्री पद हेतु अपने नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर संघ के सभी सदस्यों द्वारा निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं महामंत्री का चुनाव कर लिया गया।
द्विवार्षिक कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ विजयश्री शुक्ला, कोषाध्यक्ष के पद पर श्री नवल किशोर, संगठन मंत्री श्री अमरीश खरे, लेखा संप्रेक्षक श्री के एल रघुवंशी एवं संयुक्त सचिव श्रीमती विजयश्री यादव को नामित किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ रविशंकर द्वारा सभी पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र देकर शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *