Headlines

प्रियंका गांधी ने राष्ट्रवाद को लेकर नरेंद्र मोदी को दिखाया आईना

आगरा 15 अप्रैल कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को आगरा के दरार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला । उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रवादी हैं, तो चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं हिंदुस्तान की बात करिए।

कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के प्रचार के लिए आए कांग्रेसी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित किया राहुल गांधी ने नोटबंदी और किसान के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी को घेरा।

प्रियंका गांधी ने कहा कि वह खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं। अगर आप राष्ट्रवादी हैं तो देश के सारे शहीदों का सम्मान कीजिए । अगर आप राष्ट्रवादी हैं, तो चुनाव के समय पाकिस्तान की नहीं, हिंदुस्तान की बात करिए युवा किसान और जवान की बात करिए।

उन्होंने कहा कि जब छात्र किसान अध्यापक या समाज के किसी भी तबके ने अपना हक और अधिकार की मांग की तो उन्हें पीटा गया उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उन्हें देशद्रोही बता दिया गया सवाल पूछने वाले को देशद्रोही बता दिया जाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का पैसा चोरी कर उद्योगपति को देने का आरोप लगाया । इस दौरान चौकीदार को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने से नहीं चूके। राहुल ने कहा कि मोदी ने किसानों को बर्बाद कर दिया और अंबानी , नीरज जैसे उद्योगपतियों की चौकीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस प्रत्याशी राज बब्बर समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *