प्रेमिका से विवाद के बाद फंदे पर लटका मिला युवक

झाँसी | प्रेमनगर के गढ़िया गांव निवासी अभिषेक प्रजापति(19) प्रेमिका से विवाद होने के बाद नौ दिनों से घर से लापता था|
बुधवार दोपहर उसका शव रेलवे डैम के पास सुनसान इलाके में पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला|शव करीब 8 दिन पुराना था | उसकी जेब से मिले मोबाइल के सहारे उसकी सिनाख्त हुई |
पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया| उसके सुसाइड करने की आशंका जताई जा रही है| हालांकि पुलिस आगे भी मामले की छानबीन कर रही है| गढ़िया गांव निवासी अभिषेक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था| परिजनों ने बताया कि उसके पिता मोहन ने करीब 15 साल पहले मुस्लिम महिला से शादी की थी|
पहली पत्नी हीरा देवी के दो बच्चों अभिषेक एवं अजीत को उसकी बुआ अपने साथ लेकर नैनागढ़ में किराए के मकान में रहती थी| 3 साल पहले हीरा देवी की मौत हो गई | अभिषेक प्राइवेट काम करता था| मोहल्ले की युक्ति से उसके प्रेम संबंध| दोनों साथ घूमने भी जाते थे|
6 दिसंबर को गर्लफ्रेंड से अभिषेक का विवाद हो गया | 8 दिसंबर को उसे अपनी भाभी को पेपर दिलाने जाना था लेकिन वह घर नहीं आया | फोन करने पर भी पता नहीं चला| बिना किसी को कुछ बताएं 7 दिसंबर से वह लापता हो गया| परिजनों ने उसे तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला| प्रेम नगर थाने में उसकी गुमशुदी दर्ज कर दी |
बुधवार सुबह रेलवे टाइम के पास सुनसान इलाके में उसका शव फंदे से लटका मिला|शव करीब 7 8 दिन पुराना था|
सीओ रामवीर सिंह के मुताबिक प्रारंभिक चांद दिन में सुसाइड की बात सामने आई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *