Headlines

*प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती; जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा- पंडित जी ने लिया था नये भारत का संकल्प*

*प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती; जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा- पंडित जी ने लिया था नये भारत का संकल्प*

भाजपा महानगर कार्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

भाजपा महानगर कार्यालय मे मुख्य अतिथि जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं जिला अध्यक्ष हेमन्त परिहार पवन गौतम ,मोहन सिंह यादव, कुलदीप शर्मा, संतोष सोनी ने जन संघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है। उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है।

जिला अध्यक्ष हेमन्त परिहार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा वे उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में सक्रिय रूप से योगदान दें।दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दीनदयाल जी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ। बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठ गया। कठिन परिश्रम से शिक्षा प्राप्त की। हर कक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने नौकरी न करते हुए संघ की शाखाओं में कार्य किया। वे आदर्श प्रचारक बने। 1951 में गुरु गोलवलकर द्वारा जनसंघ की स्थापना के समय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व मिला। मुखर्जी के बलिदान के बाद जनसंघ का नेतृत्व उन्होंने संभाला। वर्तमान भाजपा उन्हीं के विचारों पर कार्य कर रही है।

*जयंती पर प्रमुख कार्यक्रम सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा*

हर बूथ पर जयंती मनाई गई

हर बूथ पर वृक्षारोपण किया गया

हर बूथ पर जयंती मनाने के बाद बैठक की गई

*संगोष्ठी में उपस्थित रहे*
जगदीश कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, सौरभ मिश्रा, जगत राजपूत, कपिल बरसिया, सुरेश मनकानी, दुष्यंत चतुर्वेदी, लखन कुशवाहा, सलिल तिवारी, रंजीत साहू ,अभिषेक जैन ,प्रवीण शिवहरे , संजय लॉशान, श्रीधर शुक्ला ,प्रबुद्ध द्विवेदी संजय आनंद, विकास कुशवाहा, जीतू सोनी मोनू शिवहरे, सुशीला दुबे प्रियंका साहू, ममता लश्करी , नीता अवस्थी, श्वेता नामदेव, कविता शर्मा, रवि राजपूत, अंकित भार्गव, दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *