फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े पुलवामा के उमर ने किया धमाका, एनआईऐ ने शुरु की जांच

न्यू दिल्ली /श्रीनगर | देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार धमाके को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े उमर नबी ने अंजाम दिया था | पुलिस ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉक्टर उमर की भी धमाके में मौत हो गई | इससे धमाके की कड़ियां पुलवामा से भी जुड़ गई हैं |
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, i20 कार के रूट का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले, जिसमें एक नकाबपोश कार चलता नजर आ रहा है | यह नकाबपोश उमर ही था| पुलिस ने उमर के पिता गुलाम नबी भट्ट, उसके दो भाइयों और दोस्त सज्जाद समेत कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन उन लोगों को भी हिरासत में लिया है | अल फलाह विश्वविद्यालय से भी उसके सहकर्मी डॉक्टर के साथ हिरासत में दिए गए हैं फिलहाल उनके नाम को खुलासा नहीं किया गया | उमर को i20 कार देने वाले पुलवामा के तारीक को गिरफ्तार कर लिया गया है|
पुलिस के अनुसार, हमले में जैस-ऐ – मोहम्मद और अंसार गजबत-उल -हिन्द से जुड़े सफेदपोस आतंकी मॉड्यूल का हाथ है, जो कश्मीर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश तक फैला है| इसमें तीन डॉक्टर समेत आठ लोग पकड़े गए थे और करीब 3000 किलो विस्फोट बरामद हुआ था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *