रामपुर.समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.
रामपुर की एमपी-एमएलएल कोर्ट ने फेक बर्थ सर्टिफिकेट केस में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई है. तीनों को यहां से सीधे जेल ले जाया जाएगा.
बता दें कि फेक बर्थ सर्टिफिकेट का याह केस 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़ा है. तब अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से सपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उनकी जीत भी हुई थी. लेकिन चुनावी नतीजों के बाद उनके खिलाफ हाई कोर्ट में केस दाखिल कर दिया गया था. उन पर आरोप लगाया गया था कि अब्दुल्ला आजम ने चुनावी फार्म में जो उम्र बताई है, असल में उनकी उम्र उतनी नहीं है.
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामला: आजम खान, पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को 7-7 साल की सजा
हमास ने इजरायलियों का कत्ल किया, तेल अवीव में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
गाजा अस्पताल अटैक के बाद आया पोप फ्रांसिस का बयान, बोले- जंग समस्या का समाधान नहीं
पाकिस्तान गई अंजू इस महीने के आखिर तक लौटेगी भारत, बोली- बच्चों के लिए वापस आऊंगी
