जौनपुर। टीडीपीजी कालेज की गरिमा एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तार तार हुई। इस बार विधि के छात्रों को कानून का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक के घिनौने करतूत के चलते कालेज की साख पर बट्टा लगा है। 25 मई की शाम टीडी के प्रचीन इतिहास विभाग के एचओडी डॉ प्रदीप सिंह का एक छात्रा को बीएड और टेस्ट परीक्षा पास कराने के नाम पर उसे हम बिस्तर होने का दबाव बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। यह मामला अभी ठण्ड भी नही हुआ था कि आज कालेज के टीचर संतोष सिंह पर एक नाबालिग बच्चे का यौन शोषण करने का आरोप लग गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 377/511/506/342 और धारा 7 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी (सिटी) ब्रजेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं।
टीडी लॉ कॉलेज के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप,12 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म का किया प्रयास,परिजन ने लाइन बाजार थाने में दी तहरीर,पुलिस आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लिया, जिला जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र अंतर्गत का मामला.
