अनूपपुर (मध्यप्रदेश राजेश शिवहरे) मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार के साथ ही मुख्य अभियंता ब्रिज को पत्र लिखकर अनूपपुर यार्ड में स्थित लेवल क्रासिंग क्र.बीके 61 के स्थान पर निर्माणाधीन आरओबी के फेब्रिकेशन एवं लांचिंग लेबल क्रांसिंग कार्य की अनुमति प्रदाय करने के लिए पत्र लिखा है।
उन्होंने अपने पत्र में कलेक्टर अनूपपुर के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है कि मेरे गृह नगर अनूपपुर में निर्माणाधीन आर.ओ.बी. का कार्य प्रारंभ हो चुका था।किन्तु कांक्रीट कार्य करने के पूर्व ही उक्त कार्य रोक दिया गया है। जिस कारण से क्षेत्र के आम नागरिक को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।मेने अपने अनूपपुर प्रवास के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिया था कि उक्त कार्य में लगाई गई रोक को हटाकर यथाशीघ्र आर.ओ.बी. का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने जनहित में उपरोक्त निर्माण कार्य निर्बाध गति से सम्पन्न कराने हेतु फेब्रिकेशन एवं लांचिंग लेबल क्रांसिग के दोनो ओर आधी-आधी लम्बाई में करने की अनुमति दिये जाने हेतु निर्देश प्रदाय करने के लिए पत्र लिखा है।जिससे फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
फ्लाई ओवर के शीघ्र निर्माण के लिए मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रेल मंत्री,अध्यक्ष,जीएम व मुख्य अभियंता को लिखा पत्र, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे
