नई दिल्ली 17 जून। बंगाल में डाक्टर के हड़ताल पर जाने के बीच अब टीचर भी विरोध प्रदर्शन के रहे है। टीचर और पुलिस के बीच झड़प हो गयी।
बताया जाता है कि एसएसके, एमएस के और ए एस के टीचर सोमवार को शिक्षा मंत्री से मिलने विकास भवन जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने टीचरों को मयूख भवन दीप पर जाने सर रोक दिया।
इसके बाद टीचरों और पुलिस के बीच झड़प हो गयी। टीचरों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण बन हुआ है.
