बंगाल में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म,

दुर्गापुर/कोलकाता| पश्चिम बंगाल के पश्चिमी वर्धमान जिले में ओड़िशा निवासी मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है| वारदात शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज परिषद के बाहर सोपापुर इलाके में हुई| तब द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने दोस्त के साथ रात का खाने खाने गई थी|
परिजनों का आरोप है कि कुछ युवकों ने बेटी को रास्ते में रोका और छेड़छाड़ की| वे उसे नजदीकी जंगल में घसीट के ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया| आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन व छीन लिया| दोस्त को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *