बदला मुगलसराय स्टेशन का नाम, शाह ने कांग्रेस पर क्या निशाना साधा?

चंदौसी 5 अगस्तः यूपी के मुगलसराय स्टेशन का नाम आज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर होगा। इसकी घोषणा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की। उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुये बांग्लादेशी घुसपैठियो  को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।

बिना राहुल का नाम लिये शाह ने कहा कि वो बताये कि उनके मन मे क्या है?

अमित शाह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग को संवैधानिक दर्जा देने वाले बिल का समर्थन करे या ना करे, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग को उनका अधिकार दिलकार रहेगी।

भाजपा सरकार गरीबों और पिछड़ों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। कांग्रेस ने इतने वर्षों तक देश पर राज किया लेकिन पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया।

भाजपा अध्यक्ष ने केंद्र की ओर से चल रही योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का मोदी सरकार ने किया। मोदी सरकार किसानों के विकास और उनकी प्रगति के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। पूर्व की सरकारों ने यूपी के माहौल को गंदा कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *