बनारस में चली गोली, पति- पत्नी घायल बेटा बाल-बाल बचा, रिपोर्ट-रिंकू

वाराणसी 1 नवंबर बुधवार की शाम जेएचवी मॉल में हुई फायरिंग में मारे गए 2 लोगों का मामला अभी 24 घंटे ही नहीं बीत सका था कि आज चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग में गोली चलने से सनसनी मच गई। पटेल धर्मशाला के पास एक दुकान पर तैनात सुरक्षा गार्ड श्याम लाल यादव की बंदूक से अचानक गोली चल गयी, इससे राहगीर अशोक व उसकी पत्नी मधु घायल हो गए। बेटा भी बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार भीमपुर थाना क्षेत्र निवासी अशोक अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेकर सोलापुर से बाइक से लौट रहा था। बताया जाता है कि छर्रा अशोक के पैरों एवम मधु के गाल में लगा है ।

दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में अशोक का 10 साल का बेटा अमित बाल-बाल बच गया । पुलिस ने बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी को हिरासत में ले लिया है ।

सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि बंदूक साफ करते समय संयोग से गोली चल गई। गोली चलने की घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई । आपको बता दें कि इस समय त्यौहार का सीजन होने के कारण बाजार में भीड़ रहती है और सुरक्षा में तैनात गार्डों के पास बंदूक में भी होती हैं। ऐसे में अचानक गोली चलने से किसी के घायल होने पर मामला दहशत भरा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *