बबीना विधायक की नजर मे झांसी मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं!

झांसीः बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा की नजर मे झांसी जनपद मे कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। यहां अपराधियो  और अवैध कारोबारियो  का राज चल रहा है। यह बात उन्होने अपने पत्र मे मानी है, जो मुख्य सचिव को लिखा गया है।

उप्र की योगी सरकार भले ही यह दावा करे कि प्रदेश मे कानून का राज चल रहा है, लेकिन बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा को इस बात से सहमत नहीं है। उन्हे लग रहा है कि प्रदेश मे जो हालात है, सो है। झांसी जनपद मे कानून अपराधियो  और अवैध कारोबारियो  के आगे नतमस्तक है?

राजीव सिंह पारीछा का दर्द इस बात से ऐसा झलका कि उन्होने  सीधे मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकार की छवि सुधारने की पहल करने का आग्रह कर दिया।

अपनी ही सरकार मे जनपद मे हो रहे अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को नहीं होने को लेकर उठाये गये सवाल के बाद राजीव सिंह पारीछा खुद सवालो  के घेरे मे आ गये हैं।

यह बात सही है कि जनपद मे अवैध बालू खनन जोरो  पर है। यह खनन किसके इशारे पर हो रहा है? यह बात राजीव सिंह पारीछा को पता है, तो उन्हांेने इसे सार्वजनिक क्यो  नहीं किया? जबकि वो यह बात सार्वजनिक कर रहे हैं कि झांसी जनपद मे जुआ, सटटा और बालू खनन हो रहा है।

बरहाल, राजीव सिंह पारीछा के खुफिया तंत्र को लेकर भाजपाई भी सकते मे है। अपनी ही सरकार मे अवैध कारोबारियो  के बेखौफ होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कानून जब अपराधियो  के आगे नतमस्तक है, तो कब से है और इसकी जानकारी दूसरे माननीयो  को क्यो  नहीं हुयी? उन्हांेने अब तक यह सवाल क्यो  नहीं उठाया? जनपद मे आये दिन मंत्रियो  का जमावड़ा रहता है। उन्होने  कभी कानून को लेकर सवाल नहीं उठाये। उमा भारती ने भी कानून पर सवाल नहीं उठाये, तो बबीना विधायक को किस दृष्टिकोण से कानून व्यवस्था नजर नहीं आ रही?

जनपद की कानून व्यवस्था को घेरे मे लेकर बबीना विधायक ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है। अब विपक्ष सवाल कर रहा है कि जब भाजपा विधायक ही मान रहे हैं कि जनपद मे अवैध कारोबार हो रहा है, तो कानून व्यवस्था का दंभ कैसे भर सकती है योगी सरकार!

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *