विधायक राजीव सिंह पारीछा के प्रयास से 34 करोड़ की लागत से 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी खैलार से बबीना तक की सड़क स्वीकृत

*बबीना विधायक श्री राजीव सिंह पारीछा के प्रयास से 34 करोड़ की लागत से 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी खैलार से बबीना तक की सड़क*

• आबादी में 20 और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी है सड़क की जमीन

– 10 मीटर डामरीकरण के बाद बिछाएं जाएंगे एपेक्स, किनारे बनेगी नाली

झाँसी : जेल चौराहा से बिजौली तक की सड़क के चौड़ीकरण के बाद लोक निर्माण विभाग अब आगे की सड़क का निर्माण करने जा रहा है। विभाग ने 34 करोड़ की लागत से सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही एपेक्स बिछाने और नाली बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजा है, जिसको शासन से जल्द हरी झण्डी मिलने की सम्भावना है। जेल चौराहा से बिजौली हाइवे तक की सड़क का चौड़ीकरण नगर निगम द्वारा कर दिया गया है। आगे की सड़क सँकरी होने और यातायात का दबाव ज्यादा
34 करोड़ की लागत से 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी बिजौली से बबीना तक की सड़क
होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसको लेकर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा था, जिस पर लोक निर्माण विभाग (खण्ड-3) ने बिजौली फोर लेन से खैलार, आरामशीन, सिरमरवारी, बीएचईएल, मानपुर से बबीना तक की करीब 18 किलोमीटर लम्बी सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया था। यहाँ पर सड़क के लिए जमीन की पैमाइश करायी गयी, जिसमें आबादी वाले क्षेत्र में 20 मीटर और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी खाली जमीन पायी गयी। अभी यहाँ पर 7 मीटर चौड़ी सड़क बनी है, जिसको अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। डामरीकरण के बाद एपेक्स बिछाए जाएंगे। फिर किनारे की तरफ नाली बनायी जाएगी। 34 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य होगा। साथ ही सड़क किनारे जो अतिक्रमण है, उसको हटाया जाएगा।

*इनका कहना है*

बिजौली से बबीना तक की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे अगले सप्ताह तक मंजूरी मिलने की सम्भावना है। इस सड़क के चौड़ीकरण को लेकर बबीना विधायक लगातार प्रयासरत हैं। स्वीकृति मिलते ही सड़क के दोनों तरफ का अतिक्रमण हटाया जाएगा। खैलार और बबीना में तालाब से मस्जिद तक 20 मीटर और बाकी क्षेत्र में 32 मीटर चौड़ी खाली जमीन उपलब्ध है। यहाँ पर 10 मीटर चौड़ी सड़क बनायी जाएगी। शेष हिस्से में एपेक्स बिछाए जाएंगे और किनारे नाली का निर्माण किया जाएगा। अवधेश कुमार सिंह
अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग (खण्ड-3), झाँसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *