बरुआसागर में निषाद राज जयंती पर भव्य शोभायात्रा, विधायक राजीव सिंह पारीछा रहे मुख्य अतिथि

बरुआसागर में निषाद राज जयंती पर भव्य शोभायात्रा, विधायक राजीव सिंह पारीछा रहे मुख्य अतिथि

झांसी। प्रभु श्रीराम के परम सखा निषाद राज जयंती के पावन अवसर पर बरुआसागर में रायकवार, कश्यप एवं निषाद समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा शामिल हुए। उन्होंने भगवान के स्वरूपों का विधिवत तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *