Headlines

बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराकर कार में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले

*Bareilly Accident: बरेली-नैनीताल हाईवे पर भीषण हादसा, डंपर से टकराकर कार में लगी आग, आठ लोग जिंदा जले।

यूपी के बरेली में शनिवार रात एक कार में आग लग जाने से आठ लोगों की जल कर मौत हो गई*

मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. हादसा बरेली में नैनीताल हाईवे पर हुआ. बरेली के एसएसपी सुशील चंद्रभान धुले के मुताबिक़ हाईवे पर जा रही कार ट्रक से टकरा और इसके बाद इसमें आग लग गई.

कार सेंट्रली लॉक्ड थी. इस वजह से इसमें बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए. सोशल मीडिया में दिख रहे फुटेज में कार आग में लिपटी में दिख रही है, जबकि ट्रक उसके सामने खड़ा है.

राजस्थान प्रदेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर*

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को किया गिरफ्तार, SIT राजस्थान और दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों राज्यों की पुलिस ने किया संयुक्त ऑपरेशन, कई राज्यों में आरोपियों ने काटी थी फरारी, सेक्टर 22 चंडीगढ़ से दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब आरोपियों को पुलिस लेकर आ रही जयपुर, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने दी जानकारी, DGP उमेश मिश्रा, ADG क्राइम दिनेश एमएन, जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देश पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *