बरेली | दिल्ली लखनऊ हाईवे पर नकटिया नदी पुल के नीचे मंगलवार सुबह लाल रंग के बक्से मैं 8 साल के बच्चे का शव मिला, उसकी बाई आंख निकाली गई थी |
बक्से में पॉपकॉर्न और नमकीन के पाउच थे | लोगों की सूचना पर इज्जतनगर पुलिस, फॉरेंसिक टीम व एसपी सिटी पहुंचे| बच्चे की कही और हत्या कर शव फेकने की बात सामने आ रही है| पहचान के लिए शव रखा गया है, बाद में ही पोस्टमार्टम किया जाएगा|
थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के अनुसार विलयधाम के पास हाईवे से जा रहे लोगों ने सुबह के वक्त नदी किनारे बक्सा रखा देखा तो कोतहुलबस कुछ लोग पुल के किनारे से नीचे उतर आए| लोगों ने बक्शा देखा तो करीब 8 साल के बच्चे का शव देखकर वह हैरान रह गए | सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई| अधिकारियों को जानकारी हुई तो एसपी सिटी मानुस पारीक भी यहां आ गए | फॉरेंसिक टीम ने शव मिलने की जगह से साक्षय जुटाये || हालांकि यहां से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
बरेली में बच्चे की आंख निकाली, फिर हत्या कर शव बक्से में रखकर फेंका
