बरेली 9 मार्चः सपा-बसपा के मेल का पहला असर बरेली मे देखने को मिला। यहां ब्लाक प्रमुख पद के उप चुनाव मे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की हार को लेकर चर्चा है।
बिथरी ब्लॉक प्रमुख पद पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह के ब्लाक प्रमुख भाई देवेन्द्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुई थी। खाली हुई सीट पर आज इस मतदान हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी गौरव सिंह अरमान को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा प्रत्याशी को सपा-बसपा के प्रत्याशी विजेंद्र सिंह ने तीन मतों से हरा दिया। बता दें कि बिथरी ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए 111 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा-बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह को 44 और भाजपा प्रत्याशी गौरव सिंह अरमान को 41 मत प्राप्त हुए और 26 मत निरस्त हो गए।
