बरेली- युवा नशे से दूर रहे, देश और समाज की सोचे- दीपक

बरेली 19 अक्टूबर। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बरेली में मिराज 2018 वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीपक शौकीन अध्यक्ष मिराज 2018 वार्षिकोत्सव ने केक काटकर एवं ध्वजारोहण करके किया। इस मौके पर वाइस चांसलर अशोक अग्रवाल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दीपक शौकीन ने कहा की युवा लोग नशे से दूर रहे जिससे कि उनका मानसिक विकास हो सके और संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को सेहत के प्रति और अधिक जागरूक होने की जरूरत है । हम यदि नशा से दूर रहेंगे तो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ देश और समाज की गतिविधियों में बेहतर तरीके से भाग ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *