बांदा- बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

बांदा- बिजली करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, घरेलू काम करते समय करंट की चपेट में आया युवक, परिजन युवक को लेकर आए अस्पताल ट्रामा सेंटर, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को किया मृत घोषित, तिंदवारी थाना अंतर्गत अमवा गांव का मामला.

चित्रकूट- युवक ने ‌घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच करने में जुटी, कर्वी कोतवाली के द्वारिकापुरी ईदगाह का मामला .

चित्रकूट- व्यक्ति ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहाड़ी थाना क्षेत्र के हर्रा गांव का मामला.

अलीगढ़ - गाली देने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी, भाई ने भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की, पहले से परिवारों के बीच चला आ रहा विवाद, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा, क्वार्सी थाना इलाके के नगला तिकोना की घटना.

अयोध्या- गैंगस्टर संदीप सोनी का पैसा किया गया फ्रीज, खाते में जमा लगभग 5 लाख रुपए फ्रीज किया, गैंगस्टर एक्ट में कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध रूप से कमाई गई रकम को कराया फ्रीज, बैंक ऑफ बड़ौदा के सहादतगंज शाखा में अकाउंट, जलालाबाद का रहने वाला है गैंगस्टर संदीप सोनी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *