बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर

मऊरानीपुर | अनमोल कॉलोनी मऊरानीपुर निवासी बृजेश यादव ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिए बताया कि वह रेलवे में कार्यकर्ता है| 2 नवंबर की शाम 7:00 बजे वह अंबेडकर चौराहे के आगे ठेका के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर सामान खरीदने के लिए गया था| वापस आने पर मोटरसाइकिल नहीं मिली| काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला| पास में लगी सीसीटीवी कैमरे को देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल ले जाते हुए नजर आया | पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *