बाबा राम रहीम के डेरे से भी खतरनाक है वीरेन्द्र की सेक्स जेल!

नई दिल्ली 21 दिसम्बरः आपको बाबा राम रहीम का डेरा तो याद होगा। बाबा तो अब जेल मे है, लेकिन दिल्ली मे आज एक और अध्यामित्म बाबा वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम को पुलिस ने सील किया। इसमे सैकड़ा नाबालिग लड़कियां मिली।

माना जा रहा है कि सभी सेक्स के लिये प्रयोग की जाती थीं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तरी दिल्ली के रोहिणी विजय विहार में चल रहे आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और उसके संस्थापक वीरेन्द्र देव दीक्षित के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।

इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए दिल्‍ली पुलिस ने आश्रम के 14 दरवाजे तोड़े हैं और वहां से लड़कियों को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 30 से 40 महिलाओं को बाहर निकाला गया है जिसमें से अधिकतर नाबालिग बताई जा रही हैं। लड़कियों का मेडिकल चेकअप कराया गया है और उन्‍हें बस से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है।

आपको बता दें कि कोर्ट ने पाया था कि इस आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया है और कई तरह के अनैतिक काम किए जाते हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि बाबा यहां बंधक बना कर रखी गईं लड़कियों से दुष्कर्म करता है।
आज सुबह ही हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल के साथ दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने आश्रम में छापा मारा था। वहां से भारी मात्रा में कंडोम और नशीले इंजेक्‍शन बरामद हुए थे। उल्‍लेखनीय है कि वीरेन्द्र देव दीक्षित फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *