बाराबंकी| टिकेटनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:00 पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया| करीब डेढ़ घंटे तक रुक रुक कर धमाके होते रहे | हादसे में अयोध्या जिले के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फैक्ट्री मालिक के दो बेटों सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए|
धमाका इतना जोरदार था कि आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी | अयोध्या के मंडलआयुक्त राजेश कुमार और आईजी प्रवीण कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा दिया | जांच में फैक्ट्री का लाइसेंस तो पाया गया, लेकिन पटाखे का भंडारण मानक से अधिक बताई जा रहा है|
अयोध्या जिले के सुजानगंज कस्बे के मूल निवासी ताहिर की पटाखा फैक्ट्री सराय बराई गांव के बाहर डेढ़ साल से चल रही है| बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:00 अचानक जोरदार धमाका हुआ| इससे चारों तरफ बारूद और धुएं का गुब्बार फैल गया | इससे गांव में भगदड़ मच गई| धमाके की तीव्रता ऐसी थी कि आसपास के मकान की खिड़कियां तक खिल गई | सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
बाराबंकी: पटाखा फैक्ट्री में धमाका दो की मौत…. पांच की हालत गंभीर
