बालासोर ट्रेन हादसाः मृतकों की तादाद 280 पहुंची, मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
रेल हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, अभी तक 280 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. कुछ घायल जिनका इलाज चल रहा है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारत में रेल दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और आशा करती हूं कि बचाव अभियान उन सभी जरूरतमंदों को बचा सकता है.’
मैंने ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना अपनी ज़िंदगी में कभी नहीं देखी। दोनों यात्री ट्रेनें पूर तरह से भरी हुईं थीं। दोनों ट्रेनों में मिलाकर 3000-4000 लोगों के होने की आशंका है। हमारी (पश्चिम बंगाल) मुख्यमंत्री के कल सुबह आ सकती हैं। ममता बनर्जी ने मिदनापुर से SDO, SDPO, ADM, डॉक्टर आदि को भेजा है। अभी तक मृतकों की संख्या 207 हुई है लेकिन हमें लग रहा है कि यह आंकड़ा और बढ़ेगा क्योंकि अभी ट्रेन के नीचे से लोगों को नहीं निकाला गया है: TMC सांसद डोला सेन, बालासोर
2 जून 2023 को बालेश्वर ज़िले के बहानागा में हुई रेल दुर्घटना के मद्देनजर रखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है। पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा: सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा
ओडिशा के बालासोर में भयानक ट्रेन दुर्घटना के बाद गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का समारोह रद्द कर दिया गया है: कोंकण रेलवे अधिकारी
यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बालासोर
