Headlines

बिहार: आरक्षण का दायरा 50 से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव

*बिहार: आरक्षण का दायरा 50 से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव. सीएम नीतीश ने आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा.

*
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है. अदालत ने जमानत अर्जी मंजूर करते हुए रिहा करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में 26 मार्च को संदिग्ध हालत में आकांक्षा दुबे का शव मिला था.

सुकमा। सुकमा जिले के मिनपा के पास नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। बता दें कि बता दें कि एक तरफ जब छत्तीसगढ़ के सुकमा में वोटिंग चल रही थी तो दोपहर 1 बजे करीब पदेड़ा के दक्षिण में पुलिस और माओवादियों की बीच मुठभेढ़ हो गई.
मतदान दिवस को एरिया डॉमिनेशन डयूटी पर निकली केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 85वीं वाहिनी एवं माओवादियों के बीच यह मुठभेड़ हुई. मुठभेढ़ लगभग 5-10 मिनट चली, माओवादियों को 2-3 शव उठाकर भागते हुए देखा गया मौके पर खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के चिह्न भी मिले. सभी जवान सुरक्षित हैं औरआसपास सर्चिंग अभियान जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *