पटना। बिहार में गिर गई महागठबंधन की सरकार! शपथ ग्रहण समारोह आज देर शाम ही होगा।
आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार को समाप्त करने के लिए भी कहा है: JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
यह स्थिति इसलिए आई क्योंकि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था…मैं सभी से राय ले रहा था। मैंने उन सभी की बात सुनी। आज हमने इस्तीफा दे दिया और सरकार को समाप्त कर दिया है…”
पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, “विधायक दल की बैठक में…सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है…”
