बिहार में बड़ा हादसा: छपरा में नाव पलटी, 18 लोग हुए लापता*
रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 के शव मिले। स्थानीय अस्पताल में स्टाफ को अलर्ट मोड पर रख गया।
दिल्ली। भाजपा में मंथन-निर्णय ओम प्रकाश राजभर , दारा सिंह चौहान मंत्री बनेंगे पर , दर्ज़न भर मंत्री बदले जाएंगे. शिक्षा के मंत्रियों में फ़ेरबदल तक़रीबन तय !
लखनऊ। इंदिरानगर थाने के पीछे बमबाजी। तकरोही निवासी बमबाज युवक और पीड़ित युवक दोनों थाने पर जमा।
अमराई गांव निवासी पल्ला यादव है आरोपित। पूरे इलाके में है अफरातफरी का माहौल।
लखनऊ।।एयरपोर्ट पर इंटेलिजेंस यूनिट को मिली सफलता। 37.13 लाख के सोने के साथ यात्री पकड़ा गया!
जूते के सोल में सोने का पेस्ट बनाकर छिपाया था। दुबई से लखनऊ आए यात्री से 599 ग्राम सोना बरामद। कुशीनगर का रहने वाला है दुबई से आया यात्री!!
➡लखनऊ- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण कार्रवाई, शहीद पथ मलेशियामऊ गाटा संख्या 409 में चला बुलडोजर, बुलडोजर चलने के बाद दबंग ने दोबारा बाउंड्री बना ली,एलडीए ने दूसरी बार ध्वस्त करके लगाया बोर्ड, एलडीए द्वारा दोबारा बुलडोजर चलने से मचा हड़कंप, एलडीए अर्जित भूमि पर था कुशवाहा का अवैध कब्जा.
➡लखनऊ- डॉक्टर कल्बे सादिक की याद में कार्यक्रम, हुसैनाबाद के यूनिटी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, कार्यक्रम में राजनीतिक,सामाजिक हस्तियां शामिल,अंबर फाउंडेशन के बैनर तले हुआ कार्यक्रम , पद्म विभूषण कल्बे सादिक को दी गई श्रद्धांजलि, छात्रों को कल्बे सादिक अवार्ड से किया सम्मानित.
➡लखनऊ- जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई , तत्कालीन चकबंदी अधिकारी बलिया निलंबित, चकबन्दी अधिकारी जगदीश कुमार निलंबित, तत्कालीन चकबंदीकर्ता संतकबीरनगर इन्द्रजीत निलंबित, चकबंदी लेखपाल प्रमोद पांडे,यशवन्त सिंह भी निलंबित, निलंबन के साथ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश, चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने की कार्रवाई.
➡लखनऊ- एयरपोर्ट पर इंटेलिजेंस यूनिट को मिली सफलता , 37.13 लाख के सोने के साथ यात्री पकड़ा गया, जूते के सोल में सोने का पेस्ट बनाकर छिपाया था, दुबई से लखनऊ आए यात्री से 599 ग्राम सोना बरामद , कुशीनगर का रहने वाला है दुबई से आया यात्री.
➡लखनऊ- समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता का बड़ा बयान, सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने दावा किया, यूपी में गठबंधन के सहयोगियों को सिर्फ 15 सीटें-चांद, कांग्रेस, आरएलडी और चंद्रशेखर को 15 सीटें- चांद, 65 सीटों पर समाजवादी पार्टी लड़ेगी- चांद, गठबंधन टूटा तो 80 सीटों पर अकेले लड़ेंगे-चांद, सहयोगी दलों को सपा 15 सीटें दे पाएगी-चांद, राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सपा के तीखे तेवर, 35 प्रतिशत वोट शेयर,बीजेपी से अकेले लड़ सकते है, गठबंधन के सहयोगियों को सपा 15 सीटें ही देगी.
➡लखनऊ- सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव का आगाज, दिग्गज अधिवक्ता आजमा रहे अपनी किस्मत, सेंट्रल बार एसोसिएशन में 22 पदों पर है चुनाव , प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया दाखिल.
➡लखनऊ- CM योगी के पूर्व OSD अभिषेक कौशिक को डेंगू, अभिषेक कौशिक और उनकी पत्नी डेंगू से पीड़ित, इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया, CM के पूर्व OSD अभिषेक कौशिक की हालत गंभीर
➡वाराणसी – देशभर के संतों का काशी में होगा समागम, अयोध्या में राम मंदिर लोकार्पण से पहले होगा समागम,2 नवंबर से काशी में होगा देशभर के संतों का समागम ,मृत कारसेवकों के आत्मा की शांति के लिए करेंगे महारुद्राभिषेक,3 से 5 नवंबर तक होगा संस्कृति संसद का होगा आयोजन , सनातन धर्म के विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा.
➡मैनपुरी- सरकारी नलकूप कब्जाने का दबंग पर आरोप, ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पानी न देने का आरोप, दलित समाज के ग्रामीणों को पानी न देने का आरोप, न्याय के लिए ग्रामीणों ने DM से लगाई गुहार, पानी न मिलने पर किसान खेतों की नहीं कर पा रहे सिंचाई, थाना कुरावली के रोसिंगपुर का मामला.
➡फतेहपुर- युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, कपड़ा शोरूम में काम करने वाले युवक को पीटा , शोरूम के अंदर घुसकर पीटते हुए बाहर खींच लाए दबंग, दबंगो ने बीच बाजार में की गुंडागर्दी, पीड़ित ने सदर कोतवाली में दी तहरीर, नहीं हुई कार्रवाई, सरेराह मारपीट की घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल.
➡बदायूं- रजिस्ट्री कार्यालय पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दो पक्षों में बैनामा को लेकर जमकर हुआ विवाद, कार्यालय परिसर में चले जूते-चप्पल और लात-घूसे, पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में किया चालान, बिसौली कोतवाली के रजिस्ट्री कार्यालय का मामला.
➡अमरोहा- तीसरी मंजिल से गिरकर किशोर की दर्दनाक मौत, किशोर का तीसरी मंजिल से गिरते CCTV आया सामने, किशोर की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत, तीसरी मंजिल पर रस्सी बांधने गया था किशोर, पैर फिसलने के कारण बिल्डिंग से नीचे गिरा किशोर, नगर कोतवाली के मोहल्ला राजू सराय की घटना.
➡संभल- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, स्कॉर्पियो में सवार 3 लोग गंभीर रुप से घायल, सभी घायलों को कराया निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, चालक फरार, गुन्नौर कोतवाली के मुरादाबाद हाईवे का मामला.
➡बस्ती- अमरमणि त्रिपाठी को MP- MLA कोर्ट से 82 का नोटिस, दबिश करने गई पुलिस टीम भी खाली हाथ वापस लौटी, फरार अमरमणि त्रिपाठी की आज होनी थी कोर्ट में पेशी, कोर्ट ने बस्ती पुलिस की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल, 16 नवंबर को अमरमणि को हाजिर करने के दिए आदेश, MP-MLA कोर्ट ने बस्ती एसपी को दिया आदेश.
➡कानपुर देहात- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, सीएचसी में इलाज के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, कोतवाली शिवली के बैरी बम्बा के पास की घटना.
➡मैनपुरी- रिटायर्ड जेल सिपाही भूदेव पर ठगी का आरोप, 60 लाख रूपये ठगी का आरोप- जमीन का फर्जी किया अनुबंध, सदमे से पीड़ित हरिशरण की हुई मौत, पीड़ित की बेटी 5 वर्षों से लगा रही न्याय की गुहार
70% जमीन बेचने का आरोप, पुलिस और प्रशासन ने पीड़िता को ही बनाया आरोपी, न्याय न मिलने पर पीड़िता ने आत्महत्या की दी धमकी, शहर कोतवाली के अंतर्गत ताबेपुर निवासी है आरोपी भूदेव.
➡उन्नाव- DM, SP के निर्देश पर भूमाफिया पर बड़ी कार्रवाई, भूमाफिया नसीम अहमद पर एक और बड़ी कार्रवाई, भूमाफिया नसीम अहमद की संपत्ति की गई कुर्क, भूमाफिया की जमीन पर बोर्ड लगा की गई संपति कुर्क, मुनादी करवा कर कुर्की की कार्रवाई हुई पूरी, रास्ते पर पानी भरे होने से छूट गई थी कुर्क से उक्त भूमि, कुर्क भूमि की कीमत करीब 20 करोड़ 84 लाख 46 हजार, कोतवाली गंगाघाट के कटरी पीपर खेडा में हुई कार्रवाई.
➡रायबरेली- बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारी को मारी गोली, बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी को मारी गोली, गोली मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, घर से पॉवर हाउस जाते समय कर्मचारी को मारी गोली, घायल युवक को आनन-फानन में पहुंचाया गया सीएचसी, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कबीर चौराहे के पास की घटना.
➡सहारनपुर- गैंगस्टर एक्ट में 2 करोड़ 7 लाख की संपत्ति कुर्क, हिस्ट्रीशीटर राकेश त्यागी की अवैध संपत्ति कुर्क, बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा निवासी है राकेश त्यागी.
➡पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बयान,पंजाब में 25 साल में सिर्फ 2 लोगों का राज रहा-मान ,इन्होंने पंजाब में कोई भर्ती नहीं निकाली- मान ,हमनें 37,900 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं-मान , जिसमें हमने पुलिस कर्मियों की भर्ती भी की है-मान.
➡दिल्ली- बीजेपी मुख्यालय पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल, बीजेपी मुख्यालय की नई बिल्डिंग में होगी बैठक,उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार पर बैठक में होगी चर्चा , लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर बैठक में होगी चर्चा.
➡अहमदाबाद- उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने किया रोड शो, GIS के लिए सीएम धामी ने अहमदाबाद में किया रोड शो, उद्योग समूहों से 20 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू, 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ किए गए एमओयू, सीएम धामी ने निवेशकों को उत्तराखंड आमंत्रित किया, उत्तराखण्ड में 8-9 दिसंबर को है ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट.
————————————————————————————
