बीजेपी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओ को क्या मंत्र देगे अमित शाह?

नई दिल्ली 6 अप्रैलः शिखर की ओर बढ़ने के बाद स्थापित बने रहने के लिये आज बीजेपी के स्थापना दिवस पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीन लाख कार्यकर्ताओ  को संबोधित करेगे। माना जा रहा है कि शाह आगामी लोकसभा चुनाव मे बंपर जीत के लिये मंत्र देगे, जिसका अनुसरण जीत की राह पक्की करेगा।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली को बीजेपी की तरफ से मिशन 2019 का बिगुल फूंकना भी बताया जा रहा है. रैली में करीब 3 लाख कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं. इसके लिए 28 ट्रेन, 5000 बसों से कार्यकर्ता देश के कई हिस्सों से मुंबई पहुंच रहे हैं. रैली को संबोधित करने के बाद अमित शाह यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं.

पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे. पीएम कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए बात करेंगे. इन 5 संसदीय क्षेत्रों में नई दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी दिल्ली, उत्तरी मध्य मुंबई, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और सारण (बिहार) की शामिल है.

नई दिल्ली और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से क्रमशः मीनाक्षी लेखी और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी सांसद हैं. जबकि उत्तरी मध्य मुंबई से बीजेपी युवा मोर्चा की अध्यक्ष और प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन सांसद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *