बीजेपी ने धर्म को व्यापार बना लिया है- अखिलेश

लखनऊ।काशी विश्वनाथ में दर्शन चार्ज बढ़ने पर अखिलेश का बयान
दर्शन का अधिकार ना छीने सरकार -अखिलेश।बीजेपी ने धर्म को व्यापार बना लिया है- अखिलेश।काशी विश्वनाथ दर्शन शुल्क बढ़ने पर बोले अखिलेश।भक्तों और जनता से दर्शन का हक न छीनें-अखिलेश।काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के चार्ज बढ़ाए गए हैं।

उन्नाव में गोली मारे पत्रकार से मिलने अमिताभ ठाकुर कल कानपुर जायेंगे

लखनऊ 25 जून। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में पत्रकार को गोली मारे जाने के मामले में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर कल 26 जून को पत्रकार को देखने कानपुर अस्पताल जाएंगे जहां पत्रकार गंभीर हालत में भर्ती है। इसके अलावा वे उन्नाव घटनास्थल भी जाएंगे. साथ ही वह कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ जाकर वस्तुस्थिति जानने के लिये अन्य पत्रकारों से भी मुलाकात करेंगे।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सरकार की लचर कानून व्यवस्था के परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। लोकतंत्र के लिए काम करने के लिये व्यवस्था की कारगुजारी को उजागर करने वालों की जान अब प्रदेश में सुरक्षित नहीं रह गई है।

उन्नाव में पत्रकार मन्नू अवस्थी को कुछ लोगों ने शनिवार को गोली मार दी गयी।
वह भू माफिया के ख़िलाफ़ लगातार खबरें लिख रहे थे। पहले भी उन पर हमले हो चुके थे। एक वीडियो के ज़रिए अपनी हत्या की आशंका भी जता चुके थे।
प्रदेश में अन्य पत्रकार पर अलग अलग समय हिंसा के शिकार हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *