अहदाबाद 8 दिसम्बरः गुजरात मे कल होने वाले पहले चरण के चुनाव से पहले बीजेपी सांसद नानाभाउ पटोले ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हांेने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियो की ओलाचना की है।
2014 के लोकसभा चुनाव में नाना भाऊ पटोले एनसीपी के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल को शिकस्त देकर सांसद बने थे. पटोले पटोले पिछले काफी समय से बीजेपी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नाराज चल रहे थे.
पटोले का आरोप था कि मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री के सामने किसानों के मुद्दे उठाए थे, जिसे नहीं सुना गया था. इसके बाद उन्होंने ये बात मीडिया में भी कही थी. तभी से वो नाराज चल रहे थे.
